संभल में एएसआई की टीम ने किया सर्वे,19 कूप और 5 तीर्थों का किया सर्वे, कार्बन डेटिंग के लिए शिव मंदिर के लिए नमूने

Spread the love

संभल शहर और उसके आसपास बने 19 कूप और पांच तीर्थों का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम शुक्रवार को सर्वे किया। चार सदस्यीय टीम शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे लखनऊ से संभल पहुंची। टीम ने खग्गू सराय में स्थित प्राचीन शिव मंदिर और इसके परिसर में खोले गए कुएं की कार्बन डेटिंग के लिए नमूने लिए हैं।

इसके अलावा शहर के अलग अलग स्थानों पर स्थित 19 कूप का भी सर्वे किया। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को पत्र लिखा था। इसी क्रम में चार सदस्यीय टीम संभल पहुंची। सुबह छह बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक सर्वे किया है।

टीम अपनी रिपोर्ट देगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो 14 दिसंबर को संभल एसडीएम वंदना मिश्रा ने पुरातत्व निदेशालय के निदेशक को पत्र लिखा था। जिसमें आग्रह किया गया था कि संभल में प्राचीन तीर्थों और कूपों के काल निर्धारण के लिए सर्वे किया जाए। इसके लिए टीम गठित करने का आग्रह किया था। इसी के आधार पर टीम ने संभल पहुंचकर सर्वे किया है।

 


Spread the love
और पढ़े  शादी और धोखा- नई दुल्हन शादी के 3 घंटे बाद धोखा देकर चली गई,सच्चाई पता चलने पर पति के उड़े होश
  • Related Posts

    जस्टिस यशवंत वर्मा- सरकार ने जस्टिस वर्मा को हटाने के लिए सांसदों के हस्ताक्षर लेने शुरू किए, महाभियोग प्रस्ताव तय

    Spread the love

    Spread the love   केंद्र सरकार ने घर से जली हुई करोड़ों की नकदी मिलने के मामले में जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए लोकसभा सांसदों…


    Spread the love

    अयोध्या- मध्य प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत अपने सौकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे रामनगरी, किया दर्शन पूजन

    Spread the love

    Spread the love     मध्य प्रदेश सरकार में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत शुक्रवार को 400 राम भक्तों के साथ अयोध्या पहुंचकर रामलला के किये दर्शन पूजन।…


    Spread the love

    error: Content is protected !!