Arrested राखी सावंत: मुंबई पुलिस ने किया राखी सावंत को गिरफ्तार,इस मामले को लेकर हुई ये कार्यवाही

Spread the love

Arrested राखी सावंत: मुंबई पुलिस ने किया राखी सावंत को गिरफ्तार,इस मामले को लेकर हुई ये कार्यवाही

राखी सावंत को लगा एक और झटका । राखी सावंत गिरफ्तार हो चुकी हैं। आज यानी 19 जनवरी को अंबोली पुलिस ने राखी सावंत को गिरफ्तार किया । पुलिस द्वारा यह राखी के खिलाफ यह एक्शन अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा की शिकायत के बाद लिया गया है। कुछ समय बाद पुलिस राखी सावंत को अंधेरी कोर्ट में पेश करेगी। राखी सावंत पर आरोप है कि उन्होंने कुछ समय पहले अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा का आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें वायरल कर दी थीं। इसके बाद शर्लिन ने पुलिस में बीते साल राखी सावंत के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। अब इसी मामले में शर्लिन की शिकायत के बाद आज अंबोली पुलिस ने राखी को गिरफ्तार कर लिया है।

राखी की गिरफ्तारी की पुष्टि खुद शर्लिन चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की है। राखी की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए शर्लिन ने ट्वीट किया, अंबोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है। कल राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था।’

दरअसल अभी अभिनेत्री राखी सावंत लगातार अपनी शादी और मां की बीमारी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इन दिनों राखी सावंत बेहद ही मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। पहले आदिल खान ने शादी से इनकार किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने शादी की बात कबूल कर ली। फिर, बीमारी के कारण राखी की मां की हालत नाजुक हो गई। इसके बाद राखी सावंत ने प्रेग्नेंसी को लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं। अब वह अपनी गिरफ्तारी को लेकर चर्चा में आ गई हैं।

और पढ़े  ईरान और इस्राइल संघर्ष: संघर्ष बढ़ने पर भारत की अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी- तेहरान से तुरंत बाहर निकलें

Spread the love
  • Related Posts

    मानसून- ओडिशा से लेकर उत्तराखंड तक आज भारी बारिश के आसार,बिहार पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून

    Spread the love

    Spread the love     दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा के अधिकांश क्षेत्रों तक पहुंच गया है। अगले दो दिनों के दौरान मानसून के उत्तरी अरब सागर…


    Spread the love

    देवेश रंजन बने यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्सिन–मैडिसन के इंजीनियरिंग कॉलेज के डीन – एशियाई मूल के पहले और सबसे युवा डीन

    Spread the love

    Spread the loveमैडिसन, विस्कॉन्सिन / पटौदी/ गुरुग्राम प्रोफेसर देवेश रंजन को यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्सिन–मैडिसन के इंजीनियरिंग कॉलेज के 10वें डीन के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कई…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!