गजब का नया फरमान : पुरुष – महिला साथ में एक ही दिन नहीं जाएंगे पार्क, क्या है पूरी खबर।।

Spread the love

लड़कियों को स्कूली शिक्षा से महरूम करने और पुरुष साथी के बिना महिलाओं को हवाई यात्रा से रोकने के बाद अब तालिबान ने अफगानिस्तान में नया फरमान सुनाया है। उसने कहा है कि महिलाएं और पुरुष एक ही दिन मनोरंजन पार्क में नहीं जा सकते हैं। नए फरमान के मुताबिक अब पुरुष बुधवार से शनिवार और महिलाएं रविवार से मंगलवार तक ही मनोरंजन पार्कों जा सकेंगी।
तालिबान मानता है कि देश के मनोरंजन पार्कों और उद्यानों में महिला-पुरुषों का मेलजोल शरीयत के खिलाफ है और शरीया कानून इसकी इजाजत नहीं देता है। ऐसे में दोनों के लिए अलग-अलग दिन पार्कों में घूमने के लिए व्यवस्था की गई है। इसी के साथ तालिबान के लड़ाके यदि पार्कों में जाते हैं तो उन्हें अपने साथ हथियार ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
तालिबान अंतरराष्ट्रीय मान्यता के लिए इस तरह के फैसले के जारी कर अपनी एक नरम छवि पेश करना चाहता है। तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया पर कहा, मुजाहिदीनों को हथियारों, सैन्य वर्दी और वाहनों के साथ पार्कों में जाने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि महिला पुरुषों के लिए अलग-अलग दिन तय करने के बारे में कोई अलग से बयान नहीं दिया गया है लेकिन काबुल के उद्यानों में ऐसी व्यवस्था कर दी गई है।

अफगानिस्तान में बीबीसी का प्रसारण रोका 
बीबीसी ने कहा है कि पश्तो, फारसी और उज्बेक भाषा में उसके बुलेटिनों को रोकने के आदेश अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने जारी किए हैं। इसी तरह वॉयस ऑफ अमेरिका को भी तालिबान ने प्रसारण रोकने का आदेश दिया है। बीबीसी ने कहा, अफगानिस्तान के लोगों के लिए अनिश्चितता और अशांति के समय में यह एक चिंताजनक स्थिति है। बीबीसी विश्व सेवा में भाषाओं के प्रमुख तारिक कफाला ने कहा, हम तालिबान से उनका फैसला वापस लेने की अपील करते हैं। पत्रकार यालदा हकीम ने भी ट्वीट किया कि हम तत्काल प्रसारण बहाल करने की मांग करते हैं।

और पढ़े  कांवड़ यात्रा- आज से शुरू हुआ सावन, कांवड़ियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, दिल्ली से देवभूमि तक एक ही गूंज- हर-हर महादेव

Spread the love
  • Related Posts

    गंभीर संक्रामक रोग: Alert-  दुनियाभर में 3 करोड़ से ज्यादा बच्चों पर मंडरा रहा है इस घातक रोग का खतरा, जानिए क्या है वजह..

    Spread the love

    Spread the love     पिछले कुछ वर्षों में पूरी दुनिया एक के बाद एक गंभीर संक्रामक रोगों की चपेट में आई है। साल 2019 के आखिरी के महीनों में…


    Spread the love

    Reel Scheme: रील बनाएं और सरकार देगी 5 हजार रुपये, जानें आखिर क्या है ये सरकारी स्कीम…

    Spread the love

    Spread the love   आज का समय सोशल मीडिया का है और ये सिर्फ बोलने को नहीं बल्कि, साफ नजर आता है। जिसे देखेंगे आप वो किसी न किसी तरीके…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *