शाहजहांपुर: महिला मित्र को वीडियो भेजने के बाद फंदे से लटका लव कुमार, हुई मौत

Spread the love

 

 महिला मित्र को व्हाट्एसप पर वीडियो भेजने के बाद बिहार के बेगूसराय के थाना चिरिया बरियारपुर क्षेत्र के खंजापुर बंगाली टोला निवासी 22 वर्षीय लव कुमार ने पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। वह सिंधौली के कटिया बुजुर्ग स्थित ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था।

उसके साथ में काम करने वाले ममेरे भाई सुजीत कुमार ने बताया कि लव कई महीनों से अपने साथियों के साथ यहां काम कर रहा था। 11 अप्रैल को वह अपने घर बिहार गया था। इसके बाद वह दिल्ली गया। वहां चार-पांच दिन रुकने के बाद 26 अप्रैल की रात शाहजहांपुर आ गया। 27 की रात उसने भट्ठे पर ड्यूटी की थी। सोमवार की सुबह वह कमरे में आराम करने लगा। वे लोग दूसरी ओर चले गए। शाम को उसकी मां का फोन आया।

उन्होंने लव से बात कराने के लिए कहा। इसके बाद लव को उन्होंने कॉफ्रेंस कॉल की, जो रिसीव नहीं हुई। सुजीत ने अपने अन्य साथियों को कॉल कर उसे खोजने के लिए कहा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। देर शाम लव का शव यूकेलिप्टिस के पेड़ से फंदे से लटका मिला। उसके गले में कपड़े का फंदा कसा था। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि लव की दिल्ली में रह रही एक महिला से बातचीत होती थी। उसने पेड़ पर कपड़े का फंदा बांधने के बाद अपना एक वीडियो भी बनाया था, जिसे लव ने महिला को व्हाट्सएप पर भेजा था। महिला ने वीडियो को लव कुमार के एक साथी को भेजा। इसके बाद ही उसके फंदे से लटकने का पता चला। परिजनों ने बताया कि लव दो भाइयों में बड़ा था। उसकी तीन बहनें हैं।

और पढ़े  यूपी BJP अध्यक्ष चुनाव: नामांकन करने के बाद पंकज चौधरी का बयान- बोले- कोई पद छोटा या बड़ा नहीं

Spread the love
  • Related Posts

    शराब की दुका- नए साल के पहले इन 4 दिनों में बदली रहेगी शराब की दुकानें बंद होने की टाइमिंग, देर रात तक होगी बिक्री

    Spread the love

    Spread the loveयूपी में नए साल के पहले शराब प्रेमियों को प्रदेश सरकार के आबकारी विभाग ने तोहफा दिया है। 2025 के अंतिम सप्ताह में चार दिन शराब की दुकानें…


    Spread the love

    घने कोहरे का कहर:- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 20 वाहन टकराए, DME-EPE पर पांच हादसे, 5 की मौत, कई घायल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में घने कोहरे की चादर छाई हुई है, जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दृश्यता बेहद कम होने के कारण यातायात बुरी…


    Spread the love