लालकुआं : विधायक दुम्का की क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्यक्रमों में शिरकत, आर्थिक सहायता के बांटे चैक ।

Spread the love

क्षेत्रीय विधायक नवीन दुमका ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया तथा 2 परिवारों को 7 लाख आर्थिक सहायता के चेक बांटे, और पेयजल किल्लत दूर करने के लिए हैंडपंप खुदाई का शुभारंभ किया।

विधायक नवीन दुमका ने सोमवार को सर्वप्रथम हल्दुचौर निवासी श्रीमती सावित्री कुमारी को ₹4 लाख का आर्थिक सहायता का चेक उपलब्ध कराया। दरअसल कुछ दिन पूर्व श्रीमती सावित्री कुमारी के पति की सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी इस दौरान मानव वन्य जीव जंतु संघर्ष मद से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराई गई। इसके पश्चात विधायक नवीन दुमका ने गौलापार के कालीपुर में हाथी के हमले से मृत महिला के पति मदन सिंह को मानव वन्यजीव संघर्ष मद से ₹3 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की, पीड़ित परिवार को ₹1लाख की आर्थिक मदद पूर्व में दी जा चुकी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में विधानसभा क्षेत्र के लिए आए कई हैंडपंप की खुदाई का शुभारंभ जड़ सेक्टर स्कूल बिंदुखट्टा के मैदान में मशीन चलाकर इसकी शुरुआत की गई साथ ही विभिन्न इलाकों में स्थानीय लोगों से संवाद कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान विधायक नवीन दुमका के साथ रेंज अधिकारी, पूर्व प्रधान इंद्र सिंह बिष्ट ,ग्राम प्रधान रुकमणी प्रधान प्रतिनिधि भास्कर जोशी, रेंजर त्रिलोक सिंह बोरा मंडल अध्यक्ष ललित आर्य जगदीश नौला, मुकेश बेलवाल सहित कई क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  Accident: टिहरी- सुमन क्यारी के पास सेब से भरा पिकअप नदी में गिरा, चार लोग थे सवार
  • Related Posts

    उत्तरकाशी आपदा- ग्राउंड जीरो पर पहुंचे सीएम धामी..आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, देखकर भावुक हुए पीड़ित

    Spread the love

    Spread the love    उत्तरकाशी के धराली में आपदा के बाद आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौसम की चुनौतियों के बीच ग्राउंड जीरो पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इसके साथ…


    Spread the love

    उत्तरकाशी: CM ने किया प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण, पीड़ितों को ढांढस बंधाया, पीएम मोदी ने लिया अपडेट

    Spread the love

    Spread the love     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्तरकाशी प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। वहीं प्रधानमंत्री मोदी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *