
एक ओर जहां केंद्र और प्रदेश की सरकारें लगातार अयोध्या को सजा संवार कर अयोध्या को विश्व की सबसे सुंदर नगरी की बातें कर रहीं हैं तो वहीं विदेशी भक्त भी इसमें पीछे नहीं हैं।इस कड़ी में फ्रांस के रहने वाले सुकुमी भी अयोध्या आये हैं।सुकुमी एक कलाकार कर जो पेंट और ब्रश की सहायता से चित्रों को सजीवता के साथ उतारने में माहिर हैं।वह इस समय अयोध्या में सरयू किनारे और राम की पैड़ी की दीवारों पर रामायण कालीन चित्रों को दीवारों पर उतारने में पूरी तन्मयता के साथ जुटे हैं। सुकुमी कहते हैं कि उन्होंने रामायण पढ़ी है और भगवान राम के जुवन चरित्र से प्रेरित होकर ही वह अयोध्या आये हैं।यहाँ आना अपने लिये सोभाग्य मानते हैं।अयोध्या के बारे में वह कहते हैं कि अयोध्या शांत और सौम्य नगरी है यहाँ आकर उन्हें कॉफी शांति और संतोष का आभास हो रहा है।