अयोध्या में बड़े ही धूमधाम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अयोध्या हनुमानगढ़ी तिराहे पर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष बाल कृष्ण गुप्ता ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जो सपना देखा था कि समाज के हर व्यक्ति के पास सुविधाएं उपलब्ध हो वह सपना आज साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा उनके आदर्शों व उनके विचारों को आत्मसात कर आगे बढ़ रही है ताकि समाज के लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
बड़े धूमधाम से मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती ।
