असम-मिजोरम सीमा पर हिंसा भड़कने की खबर आ रही है। असम पुलिस ने जानकारी दी है कि दोनों राज्यों की सीमा पर मिजोरम से आए कुछ अराजक तत्वों ने पथराव और फायरिंग की है। जानकारी के अनुसार इस टकराव में असम पुलिस के छह जवान शहीद हुए हैं। दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री से दखल की मांग की है।
मुख्यमंत्री सरमा ने एक ट्वीट में कहा, ‘मुझे यह जानकारी देते हुए बहुत कष्ट हो रहा है कि असम पुलिस के छह बहादुर जवान असम-मिजोरम सीमा पर हमारे राज्य की संवैधानिक सीमा की सुरक्षा करते हुए शहीद हो गए। मेरी संवेदनाएं शहीदों के परिजनों के साथ हैं।’ उल्लेखनीय है कि सीमा विवाद को इस मुद्दे को लेकर हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बैठक की थी।
असम – मिजोरम सीमावर्ती क्षेत्र पर फायरिंग में असम पुलिस के 6 जवान शहीद, सीएम ने दी श्रद्धांजलि
